वेतन, महंगाई, समयमान, पदोन्नति के संबंध में व्हाउचर्स आई.एफ.एम.आई.एस. में 20 नवम्ब तक दर्ज करायें |
- |
मुरैना | 16-नवम्बर-2019 |
जिला कोषालय अधिकारी मुरैना श्री आरकेएस तोमर ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अवगत कराया है कि 1 जनवरी 2016 के पश्चात् आहरित किये गये एरियर, वेतन, महंगाई, समयमान एवं पदोन्नति के व्हाउचर्स की प्रविष्टि आई.एफ.एम.आई.एस में दर्ज की जानी थी। इस संबंध में जिला कोषालय द्वारा कई बार मौखिक एवं लिखित निर्देश दिये जा चुके है और इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिलाये गये थे। किन्तु कई आहरण एवं संवितरण अधिकारी अभी भी आई.एफ.एम.आई.एस में दर्ज नहीं कर रहे है। इस संबंध में गत दिवस आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेस में आयुक्त महोदय ने अप्रसन्नता व्यक्त की है। जिला कोषालय अधिकारी ने समस्त डीडीओ से अपेक्षा की है कि इस संबंध में लम्बित व्हाउचर्स की प्रविष्टि तत्काल आई.एफ.एम.आई.एस में दर्ज करायें। जिससे सम्पूर्ण जिले का पालन प्रतिवेदन आयुक्त महोदय को उपलब्ध कराया जा सके। |
0 टिप्पणियाँ