Music

BRACKING

Loading...

शिवरीनारायण भाजपा मंडल के अध्यक्ष बने संजीव बंजारे


शिवरीनारायण।

भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने व जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से मंडल अध्यक्षो का चुनाव कराया जा रहा है।चुनाव के इसी क्रम में मंगलवार को शिवरीनारायण भाजपा मंडल का चुनाव सम्पन्न हुआ।जिसमे संजीव बंजारे को नए मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है।संजीव के पार्टी हित में किये गए काम को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।आगामी नगरीय निकाय चुनाव नए मंडल अध्यक्ष को परखने का अवसर साबित होगा।शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष के चुनाव में चुनाव प्रभारी के रूप में सम्पूर्णा नंद मिश्रा ने चुनाव सम्पन्न कराया। मंडल चुनाव के दौरान बरदेव राम उरांव चुनाव सह प्रभारी के रूप में उपस्थित थे। चुनाव पर्यवेक्षक मनीष शुक्ला बनाये गए थे।नए मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे को चुनाव के समय उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान संजय अग्रवाल,राहुल थवाईत,नोखे लाल कश्यप, महेंद्र कश्यप, महेंद्र देवांगन, लोकेश शुक्ला,गजानंद कश्यप,सविता तिवारी, दिलेश्वर साहू,नारायण कश्यप, घासी राम कश्यप, रतन लाल कश्यप, बोधराम साहू,विष्णु हरि गुप्ता,बुधेश्वर केशरवानी,लोकेश कश्यप, अन्नू केडिया,दौपति केशरवानी,मुकेश कश्यप, भूपेंद्र पटेल,राजेश श्रीवास एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ