भिण्ड. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौक से गुस्साएं परिजनों ने शहर में अटेर रोड पर बीच सडक़ पर शव रखकर जाम लगा दिया है। मामला तब और अधिक तूल पकड़ गया जब स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह मृतक के परिजनों के साथ उनकों न्याय दिलाने की बात कहकर सपोर्ट करने लगे। विधायक का साथ मिलने से जाम लगा रहे परिजनों का विद्रोह और अधिक बड़ गया है। मौके पर पहुंचे शहर एसपी रूडोल्फ अलवारेस ने विधायक सहित लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लेकिन उन लोगों ने बात नहीं मानी। भगवान की मौत ग्वालियर में शनिवार दोपहर को हुई थी। रविवार सुबह 8 बजे से भगवान के परिवार जनों ने जाम लगाया है। धरना हत्या के आरोपियों को पकडऩे के लिए लगाया गया है।
मामला ये है कि भिण्ड के बालाजी नगर में रहने वाले 45 साल के भगवान दीक्षित घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे तभी उनका किसी बात पर अपने पड़ोसी से विवाद हो गया। विवाद के बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीच हुई थी। भगवान को 5 लोगों ने जमकर पीटा थी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भिण्ड जिला अस्पताल ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया था। 9 नबंवर को ग्वालियर भर्ती होने के बाद 16 नबंवर को भगवान की मौत हो गई। शनिवार को शव लेकर पहुंचे उनके परिवार जनों ने रविवार सुबह अटेर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की डिमांड करन े लगे। मृतक के तीन बच्चे हैं। दो लडक़ी एक लडक़ा है चेतना उम्र 12 साल, तनु उम्र 8 साल, बेटू उम्र 6 साल।यह है परिवार की मांग
मृतक भगवान के परिवार जनों की डिमांड हैा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाए। विवाद को हुए 7 दिन हो गए हैं लेकिन पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया, हम लोगों ने लगातार पुलिस से निवेदन किया लेकिन पुलिस से हमें को ई सहायता नहीं मिली।
स्थानीय विधायक का मिला साथ
भगवान की मौत के बाद उनके परिवार के लोगों के साथ स्थानीय विधायक संजीव सिंह भी धरने पर बैठ गए हैं। जब एसपी रूडोल्फ अल्वारेस वहां पहुंचे और धरने कर रहे विधायक व लोगों को समझाया। लेकिन विधायक नहीं माने वे बोले- मारपीट के केस में आज मौत हो गई है 7 दिनों में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। पुलिस अपना काम नहीं कर रही है। क्राइम दिन व दिन बड़ता जा रही और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। हम तक नहीं हटेंगे जब तक एडीजी राजाबाबू सिंह यहां नहीं आ जाते।

परिवार वालों को समझाते हुए एसपी रूडोल्फ
0 टिप्पणियाँ