*✒जैजैपुर-भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव के तहत शनिवार को भारी गहमागहमी के बीच जैजैपुर एवं भोथिया मंडल अध्यक्ष का चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हुआ जिसमें संगठन चुनाव प्रभारी अंबेश जांगड़े जी, हेमंत पटेल जी, तविंदर पाल गांधी जी के द्वारा संपन्न हुआ जिसमें श्री सुखदेव खूंटे जी को जैजैपुर मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया और आज ही भोथिया मंडल अध्यक्ष का भी चुनाव संपन्न हुआ जिसमें संजू चंद्रा जी को भोथिया मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।जैजैपुर मंडल का चुनाव ग्राम कंचदा रखा गया था जिसमें प्रमुख रूप से डां कैलाश साहू , सम्पुर्णानंद मिश्रा ,नीलकंठ सोनी ,देवलाल कश्यप ,दावेन्द्र चन्द्रा ,सचिन सिंह ,नरेंद्र प्रजापति ,रघुवंशी चन्द्रा ,सेवकराम आदित्य ,बोटराम साहू ,जहूर खान ,महेश धीवर ,नरेश चन्द्रा ,सुमित ,घासी साहू ,महेन्द्र चन्द्रा ,मनोज अग्रवाल सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।*
0 टिप्पणियाँ