MP NEWS
, 2019
ग्वालियर। कमलनाथ सरकार ने एलान किया था कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं काे महीने में 100 यूनिट खपत हाेने पर 100 रुपए और 150 यूनिट तक खपत पर सिर्फ 350 रुपए बिजली बिल जमा करना होगा। शेष पैसा सब्सिडी के रूप में अपने आप उपभोक्ता के अकाउंट में जमा हो जाएगा लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हो रहा है। शहर के कई उपभोक्ताओं को 150 यूनिट या इससे कम बिजली की खपत होने के बाद 350 रुपए की जगह 1000 से लेकर 1100 रुपए तक बिल थमाया गया है। इसकी वजह है बिजली कंपनी की चालाकी, जिससे आम उपभोक्ताओं काे इंदिरा गृह ज्याेति याेजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

0 टिप्पणियाँ