Music

BRACKING

Loading...

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक15 से चेतन महंत का प्रचार तेज,कहा मिल रहा है जनता का अपार समर्थन


*जितेन्द्र तिवारी & एकांश पटेल.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा*

*✒बम्हनीडीह-जिला पंचायत सदस्य पद हेतु बम्हनीडीह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से सामान्य सीट पर प्रत्याशी के रूप में चेतन महंत दावेदारी करने मैदान में उतरे है। चेतन महंत बताते हैं कि उनको समाज का व हर वर्ग का प्रबल समर्थन मिल रहा है और इसके लिए वह क्षेत्रवासियों के आभारी हैं। विजयी होकर वह क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा अपना शत-प्रतिशत समय देकर जनता के कार्य को पूर्ण करेंगे। चेतन महंत सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि भी रह चुके हैं व पूर्व में उनकी धर्मपत्नी क्षेत्र क्रमांक 15 से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ चुकी है पर कुछ कमी के कारण उन्हें पराजित होना पड़ा था।चेतन गांव गांव जा कर युवाओं, बुर्जुगों और महिलाओं से सुबह से शाम तक समर्थन की अपील कर रहे हैं। वे लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों से अपील पत्र देकर समर्थन की अपील कर रहे है और आने चुनाव मे विजयी बनाने का आशीर्वाद मांग रहे है। चेतन महंत ने एक अपील पत्र भी छपवाया है जिसके माध्यम से जनता को साधने में सफल हो रहे है।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ