| मानस भवन में समारोहपूर्वक मना विजय दिवस |
| सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित |
| शिवपुरी | 16-दिसम्बर |
यह रहे उपस्थित इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पारम सिंह रावत, श्री बैजनाथ सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री लवित भारती, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीएम एवं जिले भर से शामिल हुए शहीदों के परिजन एवं भूतपूर्व सैनिक सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।इन्हें किया गया सम्मानित कार्यक्रम में पधारे भूतपूर्व सैनिक श्री अमिताभ दुबे, श्री सी.के.चतुर्वेदी, श्री जागीर सिंह, श्री मंसूर अहमद, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री दलवीर सिंह, श्री ओमप्रकाश, श्री प्रीतम सिंह गिल, श्री आर.के.भार्गव, श्री किशन कुमार, श्री स्वर्ण सिंह, श्री त्रिलोक सिंह, श्री गोविंद सिंह, गुरूबक्श सिंह, कालूराम महाजन को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। शहीदों के परिजनों में श्रीमती दलजीत कौर, श्रीमती रामबाई त्रिपाठी, श्रीमती गोपी पत्नि पूरन फौजी, श्रीमती इंदिरा शर्मा पत्नि एच.एन.के.शर्मा, श्रीमती प्रेमलता पत्नि डालचंद, श्रीमती सुरजीत कौर, श्रीमती निर्मला देवी, श्रीमती किशोरी देवी पत्नि नरेन्द्र सिंह तोमर को कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने माला पहनाकर शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह में उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं और एसपीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांकृतिक प्रस्तुतियां दीं। राष्ट्रगान जनगणमन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। |
0 टिप्पणियाँ