| राजगढ़ | 16-दिसम्बर-2019 |
पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा द्वारा फरार आरोपियों लाखन पिता हीरालाल गुर्जर निवासी कुंडाकाकारिया, बापूलाल गुर्जर निवासी शाहपुरा, अमृतलाल पिता बापूलाल गुर्जर निवासी शाहपुरा, रामनारायण गुर्जर निवासी सलोई, 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। उद्घोषणा के अनुसार पुलिस रेगुलेशन के अंतर्गत जो कोई व्यक्ति/अधिकारी/कर्मचारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके, उसको नगद पुरूस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक राजगढ का निर्णय अंतिम होगा। |
0 टिप्पणियाँ