Arif Akil statement @ CAB
December , 2019
भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील ने नागरिकता संशोधन बिल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है। तुम हमारा बाल भी बांका नहीं कर पाओगे।
मामला क्या है
सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल के मामले में एक चर्चा यह भी है कि यह विधेयक भारत में रह रहे मुसलमानों के खिलाफ है। इस विधेयक के पारित हो जाने के बाद मुसलमानों का भारत में रहना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में स्पष्ट कर चुके हैं कि जो मुसलमान भारत में निवास कर रहे हैं यह विधेयक उनके संदर्भ में नहीं है। इसके कारण उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का प्रश्न ही नहीं होता।
क्या कहा मंत्री आरिफ अकील ने
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील ने कहा कि " तुम कोई भी बिल बना लो, कोई भी कानून बना लो, यह हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है। इसे बनाने में सबके पुरखों का खून बहा है। तुम हमारा बाल भी बांका नहीं कर पाओगे। हम यही रहेंगे और यही दफन होंगे।"

0 टिप्पणियाँ