*जितेन्द्र तिवारी & एकांश पटेल.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा*
*✒जांजगीर-श्रीराधा वल्लभ महिला सेवा सत्संग समिति के तत्वावधान नहरिया बाबा रोड जांजगीर में चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ मे आज दिव्य अजामिल चरित्र,प्रह्लाद चरित्र, राम जन्म- श्री कृष्णजन्मोत्सव मनाया जिसमे श्री धामवृन्दावन से पहुंचे भगवताचार्य श्रीदयारामजी महाराज ने बताया कि भगवान का अवतार परम आनंदकारी है जो भक्तो को अल्लादीत करती है ।इसीलिए कहा गया कि नन्द के घर आनंद भयो ये नहि कहा कि भगवान भयो या कृष्ण भयो क्योंकि सभी भक्तो के मनोरथ को पूर्ण करने आते है प्रेम लुटाते है अतः भागवत तो भक्तो के लिए अवतार ग्रहण करते और भागवत भी इस कलयुग मे ग्रंथावतार है जो आनंदकारी है जिन्हें सभी भक्तो ने आनंद लिया।कथा श्रवण करने नगरवासी तथा समीति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ