दाल
साल की आखिरी रात पर हरी सब्जियां और दालें खाने से गुडलक आता है. दाल को आर्थिक संपन्नता से जोड़कर देखा जाता है क्योंकि ये सिक्कों की तरह गोल होती है और पानी में भिगोए जाने पर फूल जाती हैं. अमेरिका के कुछ हिस्सों में नए साल पर हॉपिन जॉन डिश बनाई जाती है
.केक या सिक्के वाले ब्रेड
ग्रीस में नए साल पर केक या ब्रेड खाने की परंपरा है. इसे सिक्के के साथ पकाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि जिसे सिक्के वाला केक मिलता है, उसे लकी माना जाता है. इस परंपरा में लोग आर्थिक संपन्नता के लिए केक काटते हैं

फिश
कुछ यूरोपीय देशों में नए साल पर 12 बजते ही फिश को खाए जाने का रिवाज है. मछली को भी तरक्की और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है क्योंकि ये एक बार में कई अंडे देती हैं.
अंगूर
कुछ यूरोपीय देशों और अमेरिका में लोग नए साल पर गुडलक के लिए 12 अंगूर खाते हैं ताकि साल के 12 महीनों में भाग्य का साथ मिलता रहे
कुछ यूरोपीय देशों और अमेरिका में लोग नए साल पर गुडलक के लिए 12 अंगूर खाते हैं ताकि साल के 12 महीनों में भाग्य का साथ मिलता रहे
दही
कई जगह नई शुरुआत करने से पहले दही खाना शुभ माना जाता है. खासतौर से भारत में दही को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए नए साल के पहले दिन दही खाने को सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है.
सेब
कुछ लोग नए साल पर सेब भी खाते हैं क्योंकि इसे प्रेम और फर्टिलिटी का प्रतीक माना जाता है
कुछ लोग नए साल पर सेब भी खाते हैं क्योंकि इसे प्रेम और फर्टिलिटी का प्रतीक माना जाता है
अनार
ग्रीक परंपरा में नए साल से पहले लोग अनार खाते हैं. मान्यता के मुताबिक, फल में जितने ज्यादा बीज होंगे, उतना ज्यादा शुभ होगा