Music

BRACKING

Loading...

परिवारों को टूटने से बचा रहें हैं परिवार परामर्श केन्द्र " खुशियों की दास्तां"



शिवपुरी | 17-दिसम्बर-2019
 
   
   
   परिवार परामर्श के शिविरों में आपसी समझौते कराकर परिवारों को टूटने से बचाने का अनुकर्णीय काम जिला पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के द्वारा किया जा रहा है। रीता निवासी शिवपुरी का विवाह हरी निवासी पिछोर के साथ हुआ था और रीता विगत 9 माह से गर्भवती होने के बाद से ही शिवपुरी मायके में ही रह रही थी और उसके 20 दिन का बेटा है। पति-पत्नि के बीच में विवाद के चलते पति-पत्नि अलग रह रहे थे। काउन्सलरों की समझाईश के बाद यह तय पाया गया कि पति अब अलग मकान लेकर अपनी पत्नि के साथ रहेगा और एक माह के बाद केन्द्र में आकर दोनों ही अपनी खैरियत रिपोर्ट देंगे। 
    शिवपुरी निवासी रानी का विवाह कोलारस के अमर सिंह के साथ आठ साल पूर्व हुआ था। शराब के कारण पति-पत्नि के बीच तलाक के आसार बन गए थे और पत्नि अपने मायके में रह रही थी। इनके एक साल की बेटी भी थी। काउन्सलरों की समझाईश के बाद पति ने शराब त्यागने का संकल्प लिया और दोनों में समझौता हो गया। 
    एक और दिलचस्प प्रकरण में शिवपुरी निवासी लता का विवाह गुना निवासी रवि के साथ हुआ था इनके दो बच्चे थे। जिसमें एक बच्चा लम्बे समय से पति के साथ और एक बच्चा पत्नि के साथ मायके में चार माह से रह रहा था। पति-पत्नि में विवाद तो था ही मगर मुख्य कारण जो काउन्सलरों को समझ में आया वो आपस में समधिनों का विवाद था। काउन्सलरों ने जहां पति-पत्नि के बीच विवाद के विषय को समझाईश से दूर किया। वहीं दोनों समधिनों के बीच विवाद को भी सुलझाया और दोनों समधिनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर, गले मिलकर अपने गिलें सिकवे दूर किए अब पति-पत्नि एक साथ रहेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ