Music

BRACKING

Loading...

नए साल (New Year Gift) पर सरकार देने जा रही है खास तोहफा, 01 जनवरी 2020 से खुलेगा MSME सेंटर!


भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ (CM Kamalnath) सरकार जल्द ही नौजवानों को बड़ा तोहफा (New Year Gift) देने जा रही है। वहीं यह तोहफा (New Year Gift) सामने आने से पहले ही विपक्षी दल भाजपा की ओर से सरकार की इस योजना को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए गए हैं।
ऐसे समझें पूरी योजना...
दरअसल प्रदेश में लगातार सरकार के प्रति घट रहे विश्वास व मंदी की बातों के बीच सरकार की तरफ से 1 जनवरी 2020 से प्रदेश के युवाओं को रोजगार (employment) के लिए प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो जाएगा।
सामने आ रही जानकारी के अनुसार इसके लिए एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (MSME technology centre) बनकर तैयार हो गया है।
वहीं भाजपा के आरोपों से अलग प्रदेश सरकार एमएसएमई सेंटर पर कैडकेम और मशीन शॉप की लैब तैयार करने में जुटी है। अभी 6 लैब और तैयार किए जाने हैं। इसके अलावा प्रदेश की कंपनियों के एचआर मैनेजर से चर्चा कर उनकी जरूरत पता की जा रही है।
यहां है एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (MSME technology centre) ...
बताया जाता है कि इस एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (MSME technology centre) का निर्माण अचारपुरा में 26 एकड़ जमीन पर 122 करोड़ की लागत से किया गया है।
प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा के अनुसार वैसे तो एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर पहले से ही कई जगहों पर चल रहे हैं, लेकिन नए साल में युवाओं को रोजगार से जोड़ने को सरकार ने नया एक्शन प्लान बनाया है।
वहीं इसके तहत पहले से चल रहे सेंटरों में कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं। जिससे युवाओं को प्रशिक्षण ऐसा मिल सके जिससे वे स्वरोजगार के लिए स्किल डेवलप कर सकें।
ऐसे समझें पूरी योजना..
- युवाओं को एडवांस परफॉर्मेंस ट्रेनिंग देकर रोजगार, स्वरोजगार के लिए स्किल मैन पावर के रूप में तैयार किया जाएगा।
- सेंटर में छात्र-छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा मिलेगी।
- सेंटर में एक माह से 4 साल तक के 70 तरह के कोर्स संचालित किए जाएंगे।
- ये होंगे कोर्स...
लॉन्ग टर्म कोर्स- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टूल डिजाइन एंड केड/केम, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मेकेनिकल प्रोडक्ट डिजाइन, पोस्ट डिप्लोमा इन टूल डिजाइन एंड केड/केम, पोस्ट डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मैन्युफैक्चरिंग आदि जैसे 17 कोर्स होंगे।
शॉर्ट टर्म कोर्स- मैकेनिकल समेत विभिन्न ब्रांच में सॉलिड वक्र्स, मास्टर केम, डेल केम, केटिया, यूनिग्राफिक्स, क्रियो, एनसिस, हाइपरमेस, वीएलएसआई, पीएलसी, स्टाडा, सीकेड सहित कई कोर्स रहेंगे।
मीडियम टर्म कोर्स- कम्प्यूटर एडेड टूल इंजीनियरिंग, केडकेम, टूल डिलाइज, मैकाट्रोनिक्स, प्रोडक्ट डिजाइन आदि में मास्टर सर्टिफिकेट कोर्स इन एडवांस, डिप्लोमा इन स्ट्रक्चरल डिजाइन एंड एनॉलिसिस जैसे कई कोर्स इसमें शमिल किए जाएंगे।
- इस सेंटर में हर साल 20 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।
- पहले साल में 8 हजार छात्रों को ट्रेंड करने का लक्ष्य है।

बीजेपी का सवाल...
मप्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने को सरकार के इस प्लान को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।
भाजपा की ओर से कहा गया है कि कमलनाथ सरकार ने एमपी में सरकारी भर्ती रोकने का काम किया है। वहीं बीजेपी का आरोप है कि कमलनाथ सरकार अपने वचन पत्र को निभाने के लिए जो भी कवायद कर रही है, वह सभी मात्र कागजी कार्रवाई तक सीमित है। हकीकत में जनता के हित में एक भी वचन सही तरीके से सरकार ने पूरा नहीं किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ