Music

BRACKING

Loading...

सरकार के माफिया अभियान के खिलाफ 24 जनवरी को सड़कों पर उतरेगी भाजपा


भोपाल : सरकार के माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के विरोध में भाजपा 24 जनवरी पूरे प्रदेश में आंदोलन करने जा रही है। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में इस आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। संगठन ने सभी सांसद, विधायक और जिला अध्यक्षों को उन कांग्रेस नेताओं की सूची बनाने का जिम्मा सौंपा है जिन्होंने अतिक्रमण किया है। इस सूची को भाजपा राज्यपाल को सौंपकर कार्रवाई की मांग करेगी। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ भाजपा नेताओं को टारगेट कर रही है जबकि कांग्रेस नेताओं को छोड़ा जा रहा है।
वहीं सीएए को लेकर घर-घर संपर्क अभियान की समीक्षा भी की गई। नेताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने के साथ ही हर बूथ से 500 मिस्ड कॉल कराने का लक्ष्य दिया गया। वहीं आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथी 11 फरवरी तक पूरा करने को कहा गया। वहीं अभी तक स्थानीय समितियों की सूची न बनने पर भी संगठन ने नाराजगी जताई।

शिवराज बोले सड़क पर उतरने से परहेज क्यों :
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये संघर्ष का समय है, भाजपा संघर्ष के लिए ही जानी जाती है तो फिर कार्यकर्ता सड़कर पर उतरने में देरी क्यों कर रहे हैं। शिवराज ने कहा कि कार्यकर्ता सड़क पर उतरते हुए क्यों नजर नहीं आ रहे जबकि सरकार के खिलाफ जनता से जुड़े कई मुद्दे हैं। शिवराज ने कहा कि हम सरकार को हर स्तर पर घेरेंगे। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि पहले भी कांग्रेस के अतिक्रमणकारी नेताओं की सूची बनाने को कहा गया था लेकिन अब तक किसी ने भी वो सूची नहीं सौंपी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि बार-बार सरकार गिराने वाले बयान क्यों दिए जा रहे हैं, हम सरकार गिराने के लिए नहीं हैं। इस सरकार के खिलाफ हमको स्थानीय स्तर पर संघर्ष करना है। इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और संगठन मंत्री शामिल हुए। बैठक से कई सांसद-विधायक नदारद रहे।

कांग्रेस का पलटवार :
कांग्रेस ने भाजपा के इस आंदोलन पर पलटवार किय है। पीसीसी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश की जनता देख रही है भाजपा का माफिया के संरक्षक वाला चेहरा, माफिया मुक्त अभियान का समर्थन करने की बजाय भाजपा इसके विरोध में अब आंदोलन करेगी ये बेहद शर्मनाक है। सलूजा ने कहा कि लगता है भाजपा को माफिया फ़ायदा पहुुंचा रहे है , इसलिये उन पर कार्यवाही से भाजपा नेता बेचैन हो रहे हैं। आंदोलन की घोषणा कर भाजपा का माफिया प्रेम प्रदेश की जनता के सामने उजागर हो गया है और यह साबित हो गया है कि खुद को जनता की व गरीबों की सच्ची हितैषी बनाने वाली भाजपा को जनता की नहीं माफियाओं की चिंता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ