Music

BRACKING

Loading...

सेना में भर्ती होने 3 हजार 625 अभ्यर्थी पहुँचे फिजिकल कॉलेज


शिवपुरी शहर के फिजिकल कॉलेज ग्राउंड पर चल रही आर्मी भर्ती में शुक्रवार को 3 हजार 625 अभ्यर्थी शामिल होने आए। जिनमे से 264 उम्मीदवारों ने निर्धारित समय मे दौड़ निकाली जबकि भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या साढ़े 3 हजार से भी अधिक रही। आर्मी भर्ती निदेशक कर्नल एसएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार को 264 प्रतिभागी तय समय सीमा में दौड़ पास कर सके।
    जिले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में युवा भर्ती देखने आ रहे हैं। जिले में 8 जनवरी से यह भर्ती शुरू हुई है। भर्ती प्रक्रिया को 10 दिन हो गए हैं। अभी तक कुल 13 जिलों के लगभग 35 से 49 हजार उम्मीदवार नौकरी और देश सेवा के लिए अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। हजारों की संख्या में से निर्धारित समय में दौड़ पास करके कुछ सैकड़ा प्रतिभागी ही आगे बढ़ने में सफल हो रहे हैं। भर्ती के लिए निर्धारित शारीरिक पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों को दौड़ में शामिल किया जाता है। दौड़ में सफल होने के बाद अन्य शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा में प्रतिभागियों को शामिल किया जाता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ