Music

BRACKING

Loading...

7 लाख रूपए से अधिक की वसूली के लिए संपत्ति कुर्क

7 लाख रूपए से अधिक की वसूली के लिए संपत्ति कुर्क 

खरगौन | 18-जनवरी-2020
  बड़वाह तहसीलदार न्यायालय द्वारा 7 लाख 16 हजार 892 रूपए की वसूली के लिए संपत्ति कुर्क की गई है। अचल संपत्ति विक्रय की उद्घोषणा में तहसीलदार ने बताया कि ऋषभ दस्साणी पुत्र ईश्वरदास दस्साणी स्टेशन रोड़ बड़वाह निवासी के खनिज विभाग से संबंधित खाते में देय 7 लाख 16 हजार 892 रूपए की वसूली के लिए संपत्ति कुर्क की गई है। तहसीलदार राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि सार्वजनिक नीलामी 14 फरवरी प्रातः 11 बजे की जाएगी। इससे पूर्व कुल देय राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। कुर्क की गई संपत्ति 1.878 हेक्टेयर रकबा जयमलपुरा में स्थित है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ