ट्विटर पर ट्वीट दोनों अधिकारियों की बहादुरी पर गर्व करने की बात कही है ,उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भाजपा की गुंडागर्दी सामने आ गई| महिला जिला कलेक्टर और महिला एसडीएम अधिकारियों को पीटा गया खींचे गए महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है |
आपको बता दें की धारा 144 लागू करने के बाद भी रविवार को राजगढ़ जिले में सी ए ए के पक्ष में रैली करने सैकड़ों लोग पहुंचे प्रशासन में रैली की अनुमति नहीं दी थी| बावजूद इसके भाजपा ने रैली निकाली जब प्रशासन ने रैली को रोकने का प्रयास किया तो भी भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने | वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी तो कलेक्टर मौके पर पहुंची कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों से ब्यावरा के कुछ इलाकों में धारा 144 लागू होने का हवाला दिया| जिससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे |
इससे नाराज कलेक्टर निधि निवेदिता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि बडोले को थप्पड़ मार दिया इसके बाद भी जब भीड़ ने नारेबाजी कम नहीं की तब उन्होंने एक पुलिसकर्मी का डंडा लेकर भीड़ को धक्का मारने लगी |
कलेक्टर ने रैली की अगुवाई करते हुए तिरंगा लेकर चल रहे राजगढ़ के पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के साथ भी धक्का-मुक्की की कलेक्टर को एक्शन में देखकर डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भी भीड़ से लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपने लगी तभी उनके साथ भीड़ ने अभद्रता कर दी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बालों से खींचा और मारने पर उतारू हो गए जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया |
0 टिप्पणियाँ