*एकांश पटेल & जितेंद्र तिवारी.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा 9669803702*
आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अमोरा अकलतरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शकुन सिदार वरिष्ठ व्याख्याता अमोरा विशिष्ट श्री नवल किशोर पांडे सर थे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुरबल प्रसाद देवांगन के द्वारा किया गया बच्चों ने कविताओं और भाषण के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया कार्यक्रम का संचालन श्री संजय कुमार यादव कार्यक्रम अधिकारी व ए एल टी स्काउटर के द्वारा किया गया शिक्षिका श्रीमती ललिता साहू के द्वारा सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला गया ।इको क्लब के बच्चों को शपथ ग्रहण कराया गया। श्री नवल किशोर पांडे जी के द्वारा इको क्लब के सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों को समझाया और निर्वाह करने के लिए कहा साथ ही उन्होंने सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन में घटित विभिन्न चरणों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री रामकुमार कैवर्त रासेयो सहयोगी शिक्षक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री आशीष मिश्रा प्राचार्य , श्रीमती गायत्री कुर्रे , विमला यादव प्रधान , आशा शर्मा , मीना राय , कल्पना राठौर ,हरमेंद्र राठौर , गोविंद दास , विष्णु दयाल सोनी , अमरीका सोनी ,श्री शैलेश पांडे , कान्हा , सुनील , प्रेमचंद , और श्रीमती कुसुम ,श्रीमती राजेश्वरी , नोहर लाल , संतोष साहू सभी स्वयं सेवक व स्काउट गाइड उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ