भोपाल राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय जेल के बाहर राजा खान नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अशोका गॉर्डन इलाके का रहने वाला था। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक राजा खान जेल में मिलाई के लिए जेल में बंद आरोपी गुफरान से मिलने गया था। इसी दौरान सलमान और वसीम नाम के आरोपी ने वाददात को अंजाम दे दिया।मृतक मदरसे में हाफिज था।
मृतक की बेटी की उम्र डेढ़ साल
जानकारी के मुताबिक राजा खान की एक बेटी है जिसकी उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है। हत्या की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी अभी फरार है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के टीम बनाकर सर्चिंग शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

दोनों आरोपी भी गए थे जेल में मिलाई के लिये
जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी भी केंद्रीय जेल में मिलाई के लिये गए थे। उसी समय मृतक राजा खान भी केंद्रीय जेल में मिलाई के लिये पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी राजा खान को देखते ही वारदात को अंजाम देने की साजिश बना ली। सामने आ रही जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यानि कल मृतक राजा खान का दोनों आरोपियों से विवाद हुआ था।

पूर्व विधायक शैलेन्द्र प्रधान पर तमंचे से फायर
उधर शाहपुरा इलाके में आज पूर्व विधायक शैलेन्द्र प्रधान पर किसी ने फायर कर दिया। घटना की जानकारी पूर्व विधायक शैलेन्द्र प्रधान ने थाने मेें दी। पूर्व विधायक शैलेन्द्र प्रधान की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस जगह घटना हुई है वहां के सीसीटीवी फुटेज दिखवाएं जाऐगें और जो भी आरोपी होगें उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ