Music

BRACKING

Loading...

पूरनखेड़ी टोल नाके पर एक टोलकर्मी को कार ने कुचला, मौके पर मौत जानें क्या है वजह shivpuri news


शिवपुरी. जिले कोलारस थाना अंतर्गत फोरलेन हाइवे पर स्थित पूरनखेड़ी टोल नाके पर तैनात टोल कर्मचारी को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। बताया जाता है, कार चालक इससे पूर्व पड़ोरा पर भी एक बाइक सवार में टक्कर मारकर भागा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे शिवपुरी से गुना की ओर जा रही कार पूरनखेड़ी टोल नाके पर रुकी और जब चालक टोल टैक्स देने की तैयारी कर रहा था, तभी वहां तैनात कर्मचारी उसके आगे बेरीकेड्स लगाने लगे। जिसे देखकर कार चालक ने एकाएक कार की रफ्तार बढ़ाई और बेरीकेड्स को तोड़ता हुआ वो तेज गति से वहां से भागा और सामने खड़े टोल कर्मी हरवंश (26) पुत्र रामसेवक परिहार निवासी खैराई को रौंद गया। सीसीटीवी फुटेज में जो तस्वीर नजर आई, उसमें कार में रफ्तार बढ़ाते ही टोल के दो कर्मचारी तो उचट कर दूर भागे, लेकिन हरवंश की पीठ थी, इसलिए वो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार को नहीं देख पाया। कार में उलझकर टोलकर्मी हरवंश कुछ दूरी तक घिसटता गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
टोल पर कार को की रोकने की कोशिश
यह कार जब टोल नाके पर आई तो टोल पर यह सूचना आ गई थी कि उक्त कार पड़ोरा पर किसी बाइक सवार को टक्कर मारकर भागी है। इसलिए उस कार को टोल पर रोकने के लिए जब टोलकर्मी बेरीकेड्स लगा रहे थे, तो कार चालक यह समझ गया कि उसे यहां रोक कर पकडऩे की तैयारी है। इसी वजह से उसने टोल टैक्स चुकाने की बजाए कार लेकर भागने का प्रयास किया, जिसमें टोलकर्मी चपेट में आ गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ