Music

BRACKING

Loading...

पं. ख्यालीराम भार्गव बने वार्ड नम्बर 21 से सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष



सर्व ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता राज कुमार सड़ैया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि गत दिवस रेंज आॅफिस के सामने बालाजी के मंदिर पर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने समाज बंधुओं की एकता व सक्रियता पर जोर देते हुये कहा कि समाज में व्याप्त कुरूतियों को समाप्त करते हुये मृत्यू भोज का स्वरूप भी सामित होना चाहिये जिस पर सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की है। ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन के शिवपुरी जिला संयोजक महेश शर्मा ने सभी विप्र बंधुओं से 23 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुॅचने की अपील की। तथा विवाह सम्मेलन समिति के सह सचिव अरविन्द सरैया व हरगोविन्द शर्मा ने 24 मई को आयोजित होने वाले विवाह सम्मेलन में सभी विप्र बंधुओं से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने व सहयोक करने की अपील भी की। बैठक में कार्य योजना तैयार करने के उपरान्त वार्ड नम्बर 21 की कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में पं. हरिशंकर पुरोहिज संरक्षकपं. शिवनारायण मिश्रा संरक्षकपं. ख्यालीराम भार्गव अध्यक्षप्रभूदयाल भार्गव सचिवउपाध्यक्ष महादेव पाठकसंगठन मंत्री ओमप्रकाश पाण्डेयसह सचिव दिनेश तिवारीसह उपाध्यक्ष सुभाष मिश्राप्रचार प्रसार मंत्री बलराम त्रिपाठीमीडिया प्रभारी उत्कर्ष भार्गवसक्रिय कार्यकारिणी सदस्यों में नीरज मिश्राबृजेन्द्र भार्गवकुलदीप भार्गवविपुल भार्गव नियुक्त हुये। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने की शपथ भी ली। मंच का संचालन महावीर मुदगल ने किया तथा अंत में राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। सभी पदाधिकारियों को विवाह सम्मेलन के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदावार्ड नम्बर के अध्यक्ष विनोद मुदगलराजेन्द्र पाण्डेयनारायण प्रसाद शर्माउमाचरण भार्गवद्वारिका प्रसाद भटेलेरामस्वरूप शर्माओ पी पाण्डेयराकेश मिश्रादेवेन्द्र कुमार शर्माआनन्द भार्गवदिनेश तिवारीकपिल भार्गवविनय शर्मादुर्गेश भार्गव आदि ने बधाईयां प्रषित की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ