Music

BRACKING

Loading...

शिवराज ने की ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग


भोपाल। प्रदेश में मंगलवार को हुई ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में फसलों के नुकसान की खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों को हुए नुकसान के लिये मुआवजे की मांग की है।
इस कठिन घड़ी में मैं प्रदेश के सभी किसान भाइयों के साथ हूँ।

प्रदेश सरकार से अनुरोध करता हूँ कि तत्काल किसानों के नुकसान का सही आँकलन किया जाये और उनकी हरसंभव मदद की जाये।
प्रदेश में मंगलवार को हुई ओलावृष्टि में बदरवास और कोलारस क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान की खबर है। ओलों के कारण धनिया, सरसों, मसूर, चना और गेहूं की फसलें चौपट हो गई है। इस संबंध में कई समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित हुई हैं। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मुआवजे की मांग की है। उन्होंने आज अपने ट्वीट में लिखा है कि इस मुसीबत के समय में मैं प्रदेश के किसानों के साथ हूं। शिवराज ने लिखा है कि मैं प्रदेश सरकार से आग्रह करता हूं कि किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए और पीड़ित किसानों की हरसंभव मदद की जाए।
उल्लेखनीय है कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लगातार हमलावर रहे हैं। चाहे किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा हो या फिर बाढ़ एवं अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की बात, भाजपा लगातार हमलावर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तो बाढ़ और अतिवृष्टि पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिये कई जगहों पर आंदोलन भी किए थे। इस कठिन घड़ी में मैं प्रदेश के सभी किसान भाइयों के साथ हूँ। प्रदेश सरकार से अनुरोध करता हूँ कि तत्काल किसानों के नुकसान का सही आँकलन किया जाये और उनकी हरसंभव मदद की जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ