सहारनपुर. घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियारों से काट डाला। जिससे दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों को जैसे इसकी खबर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
थाना रामपुर मनिहारान के शिवपुरी कॉलोनी में 72 साल के बुजुर्ग कृष्ण पंडित अपनी पत्नी सुनीता के साथ रहते थे । इनका बेटा दिल्ली में है और बेटी सहारनपुर में रहती हैं। बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कृष्ण पंडित और उनकी पत्नी धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश फरार हो गए । आसपास के लोगों ने घर में खून के धब्बे देखें तो पुलिस को इसकी खबर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से काटकर मौत की खबर से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। कृष्ण पंडित इकलौते बेटे दीपांशु दिल्ली में रहकर iit की तैयारी कर रहे हैं। तीन बेटियां हैं, उनकी शादी हो चुकी है। जबकि कृष्ण पंडित अपनी पत्नी के साथ शिवपुरी कॉलोनी में अकेले रहते थे। पति पत्नी की मौत के बाद परिजनों में भी खलबली मच गई है। कृष्ण की पंडित की बहन का जिला अस्पताल में रो-रो का बुरा हाल है। अन्य परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर बुरी तरह से दंपत्ति को घायल करके फरार हो गया था। बाद में शोर होने पर आसपास के लोग पहुंचे पुलिस भी पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया नजदीकी अस्पताल में दोनों को प्राथमिक उपचार नाम मात्र को ही मिल पाया। करीब 30 मिनट बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल पहुंचते पहुंचते दोनों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत अधिक खून बहने से हुई है। पुलिस अपनी जीप में वारदात स्थल से दोनों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची थी और बाद में उन्हें 108 एंबुलेंस से सहारनपुर ले जाया गया। अगर दोनों को समय से उपचार मिलता तो शायद उनकी जान बच जाती।
0 टिप्पणियाँ