भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज आने वाले दो दिन तक बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक दो तरह के सिस्टम बने हैं। एक उत्तरी कोकर्ण से उत्तरी बिहार सहित मप्र व दक्षिणी उप्र तक द्रोणिका बनी हुई है। जिसके चलते प्रदेश के पूर्वी संभागों व जिलों में दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। पूर्वी मप्र के जिलों में गरजचमक के साथ बारिश की संभावना है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे के मुताबिक दो तरह के सिस्टम बनने के कारण 0.9 किमी तक हवा के प्रभाव से पूर्वी मप्र के जिलों रीवा, जबलपुर, शहडोल व सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है।
कोहरे की संभावना
वहीं, साउथ-वेस्ट मप्र में ऊपरी हवा के चक्रवात से रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर में कोहरा पडऩे की संभावना बनी रहेगी। रायसेन, भोपाल, राजगढ़ व भिंड में सुबह सूर्य उदय होने से पहले हल्का कोहरा छाया रहेगा। सूर्य निकलने के बाद कोहरा छंट जाने से मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

शहडोल संभाग के जिलों, रीवा, जबलपुर संभागों में बरसे बादल
इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों व रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बाकी संभाग के जिलों का मौसम शुष्क रहा। रीवा, सागर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर संभाग के जिलों में कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

0 टिप्पणियाँ