Music

BRACKING

Loading...

Delhi Election 2020: कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. वहीं अब कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पार्टी नेता आनंद शर्मा और अजय माकन की मौजूदगी में कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया. कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है. इसके साथ ही युवा स्वाभिमान योजना के तहत स्नातक युवाओं को 5,000 रुपये और स्नातकोत्तर युवाओं को 7,500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ