Music

BRACKING

Loading...

भाजपा के सांसद 1-1 करोड़ और विधायक 1-1 माह का वेतन पीएम कोष में देंगे: नड्डा |

Health is a state subject and there is no shortage of funds: JP Nadda
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने आदेशित किया है कि भाजपा के सभी सांसद अपनी सांसद निधि से 1-1 करोड़ रुपए और सभी विधायक 1-1 माह का वेतन PM-CARES फंड में दान करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी वर्गों से केंद्रीय कोष में दान करने की अपील की है
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने बताया कि सभी भाजपा सांसद Covid-19 वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में मदद करने के लिए अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपय केंद्रीय सहायता कोष में देंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने एक माह का मानदेय/ वेतन #Covid19 वायरस की रोकथाम और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में मदद हेतु केंद्रीय राहत कोष में दान करेंगे। 

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पांच लोगों को भोजन करवाएगा 

इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने घोषणा की थी कि भारत में भारतीय जनता पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता लॉक डाउन के दौरान परेशान हो रहे नागरिकों की मदद करेगा। प्रतिदिन कम से कम 5 लोगों को भोजन उपलब्ध कराएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ