Music

BRACKING

Loading...

शिवराज सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजमाता जैसा रुतबा |

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक श्रीमती विजया राजे सिंधिया जिन्हें भाजपा में सम्मान के साथ 'राजमाता' कहा जाता था की बेटी यशोधरा राजे सिंधिया लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में है और खुद को राजमाता का उत्तराधिकारी बताती रही हैं परंतु भाजपा में यशोधरा राजे सिंधिया को कभी वह स्थान नहीं मिल पाया जो विजयाराजे सिंधिया को मिलता था लेकिन शिवराज सिंह सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का रुतबा बिलकुल वैसा ही नजर आ रहा है जैसा कि द्वारका प्रसाद मिश्र की सरकार में राजमाता विजयराजे सिंधिया का हुआ करता था। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके पसंदीदा आईएएस अफसर संदीप माकिन को कमिश्नर नगर निगम ग्वालियर के पद से हटा दिया था। सत्ता बदलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे पहले संदीप को वापस बुलाया। संदीप की बहाली ज्योतिरादित्य सिंधिया कमलनाथ को करारा जवाब है। 

तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दबाव बनाने के लिए 2014 में उनके खिलाफ की गई एक शिकायत की फाइल को फिर से खुलवा दिया था। बताया जाता है कि EOW के प्रभारी डिप्टी जनरल सुशोभना बनर्जी ने कमलनाथ को इसके बारे में जानकारी दीजिए। सत्ता परिवर्तन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सबसे पहले श्री बनर्जी से उस फाइल को क्लोज करवाया जिसे कमलनाथ की अनुमति से ओपन किया गया था फिर श्री बनर्जी का तबादला कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ