Music

BRACKING

Loading...

रायपुर से देर रात जांजगीर पहुंचे मजदूरों के लिए की गई भोजन, आवास की व्यवस्था, तहसीलदार ने मजदूरों के लिए बनाई खिचड़ी


जांजगीर-चांपा 27 अप्रैल,2020/  कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर कोविड-19 का संक्रमण रोकने लागू लाकडाऊन  प्रभावितों की हर संभव मदद कर उन्हें राहत पहुंचाने की त्वरित कार्रवाई की जा रही है। कल देर रात रायपुर से  राहत शिविर जांजगीर पहुंचे मजदूरों  के लिए  एसडीएम जांजगीर श्रीमती मेनका प्रधान और तहसीलदार जांजगीर द्वारा सभी श्रमिकों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था की गई। एस डी एम जांजगीर ने बताया कि कल बलौदाबाजार जिले से 22 श्रमिक जो जांजगीर जिले के विभिन्न ब्लॉक के रहने वाले है, उन्हें बलौदा बाजार से 10 बजे जांजगीर हेतु रवाना किया गया। रायपुर स्थित शिविर से जांजगीर चांपा व रायगढ़ के 8 मजदूर कल रात करीब एक बजे जांजगीर पहुचे। ये सभी लोग भोजन नही किए थे, भूखे थे, जांजगीर पहुंचने पर बहुत तेज बारिश तथा आंधी तूफान आया हुआ था। सूचना मिलते ही एसडीएम  जांजगीर और तहसीलदार जांजगीर राहत शिविर पहंुचे। सभी के लिए खिचड़ी बनवायी गयी। तहसीलदार ने स्वयं अपने हाथो से खिचड़ी बनाकर सभी को खिलाया। भोजन पश्चात आराम की व्यवस्था की गयी।  आज सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य  का परीक्षण किया जाएगा।  सभी को उनके गृह ग्राम  भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
   बीजापुर से नवागढ़ पहुंचे 15 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण - कल बीजापुर जिले से रवाना होकर 15 मजदूर जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ पहुंचें।  समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ़ में  6 परिवार के 19 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सभी का स्वास्थ्य सामान्य होना पाया गया।  सभी  परिवारों  को नवागढ़ अनाज बैंक से सूखा अनाज, राशन सामग्री वितरण किया गया। सभी सदस्यों को इनके गृह गाम कटौद, पचरी, बरभाटा सकुशल पहुंचाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ