Music

BRACKING

Loading...

सोशल साइट ग्रुप बनाकर की जा रही गरीब व असहाय लोगो की मदद


दिनारा। जिले के दिनारा कस्बे में समाजसेवी लोगों द्वारा एक सोशल साइट पर ग्रुप बनाकर गरीब व असहाय लोगों को राशन पहुंचाकर मदद का काम पिछले 6 दिन से किया जा रहा है। इस ग्रुप में करीब ढ़ाई सैकड़ा लोग शामिल हैं, जो आपस में राशि एकत्रित कर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। अभी तक यह ग्रुप करीब डेढ़ सैकड़ा लोगों को राशन मुहैया करा चुका है।
जानकारी के मुताबिक सबसे बड़ी बात यह है कि इस ग्रुप ने न तो अपना कोई प्रचार किया है और न कोई नाम दिया है। केवल समाजसेवा करने में ही आगे दिखाई दे रहे हैं। इस ग्रुप के लोगों ने उन गरीब लोगों की सूची तैयार की है, जिनको उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं मिलता। लॉकडाउन के तीन दिन बाद से ही यह ग्रुप दिनारा क्षेत्र में एक्टिव हो गया और 30 मार्च से जरूरतमंदो की मदद कर रहा है। यहा बता दें कि इन लोगों ने जो सूची तैयार की है, उसमें विधवा, दिव्यांग, मजदूर आदि लोग शामिल हैं। ग्रुप के माध्यम से प्रति परिवार में जो राशन दिया जा रहा है, उसमें 10 किलो आटा, 2 किलो दाल, एक किलो तेल, एक किलो नमक, धनिया, मसाला व साबुन आदि है। इस पूरे पैकिट की कीमत करीब 500 रुपए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ