Music

BRACKING

Loading...

राशन दिलवा दो, सोशल डिस्टेंस फिर बना लेंगे shivpuri news


शिवपुरी। नगरपालिका शिवपुरी में हर रोज लगभग एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं राशन के लिए चक्कर लगा रही हैं। गुरुवार को महिलाओं का ऐसा ही झुंड जब नपा कार्यालय में नजर आया तो उनसे कहा कि वे दूरी बनाकर खड़ी हों।
इस पर महिलाएं बोलीं कि पहले हमें राशन दिलवा दो, फिर हम दूर-दूर खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं एक महिला ने तो यहां तक कहा कि ऐसे ही हालात रहे तो हम कोरोना से तो बच जाएंगे, लेकिन भूख से मर जाएंगे।
ज्ञात रहे कि इन दिनों जरूरतमंद परिवारों को नगरपालिका की ओर से राशन दिया जा रहा है। इसके लिए उन परिवारों को नगरपलिका में अपना नाम-पता लिखवाना जरूरी है। यह अलग बात है कि जितने लोगों ने अपने नाम लिखवाए, उन्हें कई दिनों बाद भी राशन नहीं मिला।
चूंकि राशन के लिए यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है, इसलिए महिलाएं लाइन में लगकर अपना नाम पहले दर्ज कराने की होड़ में हैं। यही वजह है कि वे राशन के लिए सोशल डिस्टेंस को भूलकर पेट की भूख मिटाने की व्यवस्था में जुटी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ