Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
bhopal
कोरोना के पॉजिटिव प्रकरणों की तुलना में एक्टिव केसेस में निरंतर कमी
कोरोना के पॉजिटिव प्रकरणों की तुलना में एक्टिव केसेस में निरंतर कमी
रविवार, मई 10, 2020
प्रदेश कोरोना पर पूर्ण नियंत्रण की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना
के पॉजिटिव प्रकरणों की तुलना में कोरोना के एक्टिव केसेस में निरंतर कमी आ रही है, जो कि बहुत अच्छा संकेत है। हम कोरोना पर पूर्ण नियंत्रण करने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में गत 16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव केसेस की तुलना में कोरोना के एक्टिव केसेस का प्रतिशत 90 था, जो 9 मई को घटकर 51 रह गया है। इसी प्रकार 30 अप्रैल को मध्यप्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 2050 थी, जो 9 मई को घटकर 1767 रह गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, एसीएस हैल्थ श्री मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे।
घनी बस्तियों का विशेष ध्यान रखें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर जिले की समीक्षा के दौरान कहा कि घनी बस्तियों में संक्रमण फैलने की अधिक आशंका होती है, अत: वहाँ विशेष ध्यान रखा जाये। लोगों को समझाईश दी जाये कि वे फिजिकल दूरी बनायें रखें तथा इकट्ठे न हों। धर्मगुरूओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाये। सीहोर जिले की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि अभी वहाँ केवल एक संक्रमित व्यक्ति मिला है, अत: पूरी सावधानी से प्रयास किये जायें कि वहाँ संक्रमण आगे न बढ़े।
धीरे-धीरे दुकानें खोलें
मुख्य सचिव श्री बैंस ने निर्देश दिये कि संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में धीरे-धीरे दुकानें खुलवाई जायें, जिससे जन-जीवन सामान्य हो। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें खुलें तथा नगरीय क्षेत्रों में भीड़ न हो इस बात का ध्यान रखते हुये आंशिक रूप से दुकानें खुलवाई जायें।
पैदल लौटने वालों की व्यवस्था करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि जो मजदूर आदि अपने घरों को पैदल लौट रहे हैं, उनकी जानकारी मिलने पर उनके भोजन आदि की व्यवस्था करें तथा उन्हें बतायें कि शासन द्वारा उन्हें भेजने की व्यवस्था की जा रही है, अत: वे पैदल न चलें। कलेक्टर उनकी पूरी मदद करें। हमें इस संबंध में मानवीय दृष्टिकोण रखकर उनकी मदद करनी चाहिये।
शीघ्र ही 19 लैब क्रियाशील होंगे
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना टैस्टिंग के लिये वर्तमान में 12 लैब कार्य कर रहे हैं, जिनकी क्षमता 2850 टैस्ट प्रतिदिन है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही रतलाम, खण्डवा, विदिशा, जबलपुर, अरविंदो अस्पताल इंदौर तथा बंसल अस्पताल भोपाल में भी टैस्टिंग चालू हो जायेगी। इनमें टैस्टिंग की व्यवस्था हो गई है।
संक्रमित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिये कि सभी जिलों में संक्रमित क्षेत्रों
में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये तथा सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किये जायें। प्रत्येक जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की नियमित बैठक हों तथा कार्य में जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाये।
10 लाख किसानों से 61 लाख 50 हजार एम.टी. गेहूँ उपार्जित
प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में गेहूँ उपार्जन के अंतर्गत अब तक 10 लाख किसानों से 61 लाख 50 हजार एम.टी. गेहूँ उपार्जित कियाजा चुका है। इसमें से 50 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का भंडारण भी किया जा चुका है तथा 6 लाख 41 हजार किसानों को लगभग 6 हजार करोड़ रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है। भोपाल एवं होशंगाबाद संभाग के 60 से 70 प्रतिशत किसान अपना गेहूँ समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश में गेहूँ उपार्जन का लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन रखा गया था, जिसे पुनर्निधारित कर 106 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
Shivpuri news
Shivpuri news : मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित शिवपुरी भ्रमण को लेकर कलेक्टर श्री वर्मा ने संभावित स्थलों का किया निरीक्षण
Hirdesh
मंगलवार, जून 30, 2026
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास म…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
शुक्रवार, जून 26, 2026
Shivpuri News : इंसानियत शर्मसार; विवाहिता का गला दबाने का प्रयास, ढाई साल के मासूम को जमीन पर फेंका
रविवार, जून 21, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (191)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ