Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
मध्यप्रदेश में विकास के नए मॉडल से मजबूत करेंगे अर्थव्यवस्था
मध्यप्रदेश में विकास के नए मॉडल से मजबूत करेंगे अर्थव्यवस्था
रविवार, मई 17, 2020
www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से की चर्चा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से पैदा संकट के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े दुष्प्रभाव कम करने के लिए विकास के नए मॉडल को अपनाकर कार्य किया जाएगा। यह मॉडल स्वदेशी आधारित स्वावलंबन की राह दिखाने वाला मॉडल होगा। इससे लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आर्थिक क्षेत्र में सुधार के लिए जो पैकेज घोषित किए हैं, उनका लाभ लेते हुए मध्यप्रदेश फिर से विकास की राह पर तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। सभी व्यवस्थाएं फिर पुख्ता होंगी। जीवन और कार्य की शैली में जरुर कुछ बदलाव करना होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लॉक डाउन-4 के संबंध में भी प्रतिनिधियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने समन्वय किया। श्री वीरेन्द्र सचदेव ने आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना एक चुनौती भी है और अवसर भी। वैश्विक नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह लॉक डाउन घोषित करने से लेकर कोरोना के नियंत्रण के लिए कार्य कर दिखाया है उससे उनकी दक्षता, प्रामाणिकता और संकल्प की जानकारी मिलती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर संघीय ढांचे का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्रियों से परामर्श किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश दीर्घकालिक योजना तैयार कर कोरोना वायरस से उत्पन्न दुष्प्रभावों को कम करने का प्रयास करेगा। एक दीर्घकालिक नीति के निर्माण और लोकल को वोकल बनाने के लिए भी मध्यप्रदेश एक ड्राफ्ट तैयार कर रहा है।
बदहाल स्थिति से निकालकर संभाला राज्य को
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि जब उन्होंने 23 मार्च 2020 को रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रात्रि दस बजे वल्लभ भवन जाकर राज्य में कोरोना नियंत्रण के संबंध में स्थिति जानी। स्थिति काफी बदहाल थी। स्थिति को संभालने में थोड़ा सा वक्त लगा लेकिन सफलता मिली। डेडीकेटेड अस्पतालों की व्यवस्था की गई। उस वक्त राज्य में सिर्फ एक टेस्टिंग लैब थी। आज 15 टेस्टिंग लैब के साथ प्रतिदिन 6 हजार टेस्ट की क्षमता विकसित हो रही है। रोगियों के लिए बेड संख्या 83 हजार है जो शीघ्र ही 1 लाख हो जाएगी। प्रवासी श्रमिकों के वजह से भी पॉजिटिव प्रकरण बढ़े हैं लेकिन उपचार और नियंत्रण के प्रयास निरंतर जारी हैं। इसके अलावा सावधानी बरतने का संदेश देने,जागरूकता वृद्धि के कार्य भी लगातार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में आईआईटीटी अर्थात आईडेन्टीफिकेशन, आईसोलेशन, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट की नीति अपनाकर कोरोना के नियंत्रण का कार्य सफलतापूर्वक हुआ है।
मध्यप्रदेश में किए गए आर्थिक सुधार
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में मंडी अधिनियम में बदलाव और श्रम कानूनों में परिवर्तन से निवेश को बढ़ाने के ठोस प्रयास हुए हैं। नए वित्तीय संसाधन जुटाएंगे।मंथन चल रहा है निरंतर। अधोसंरचना मजबूत करने नए उपाय लागू करेंगे जिससे अर्थव्यवस्था का पहिया चलेगा।भारत सरकार से आवश्यक सहयोग मांग रहे हैं। लघु और कुटीर उद्योगों का जाल बिछाएंगे।अभी राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गतिविधियां चलने लगी हैं। कृषि क्षेत्र में व्यवस्थाएं मजबूत की हैं।जहां किसान कृषि उपज मंडी जाकर किसान लंबी-लंबी लाइनों में लगते थे। अब किसानों को सौदा पत्रक व्यवस्था के माध्यम से भी फसल बेचने की व्यवस्था सुविधा उपलब्ध हो रही है।ई ट्रेडिंग की सुविधा भी दी जा रही है। वेयर हाउस को क्रय केंद्र घोषित करने और खरीदी केन्द्र बढ़ाने की व्यवस्थाओं की किसानों ने सराहना की है। श्रम कानूनों में ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गई। जहाँ पहले 63 रजिस्टर थे, अब उनके स्थान पर एक ही रजिस्टर की व्यवस्था की गई है। लेबर इंस्पेक्टर के निरीक्षण को समाप्त करने, श्रमिकों को आठ घंटे की जगह 12 घंटे कार्य की सुविधा देकर दोगुना मेहनताना देने और अन्य प्रावधानों से श्रमिक को लाभान्वित करने का कार्य मध्य प्रदेश में किया गया। आर्थिक गतिविधियां आवश्यक हैं। राज्य में 84 लाख मैट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। मनरेगा से लगभग 19 लाख श्रमिक रोजगार हासिल कर चुके हैं। तेंदूपत्ता तुड़ाई कार्य भी चल रहा है। जहाँ तक पैकेज प्रश्न है राज्य में संबल और अन्य योजनाओं से 13 हजार 600 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों के खातों में जमा की जा चुकी है। प्रवासी श्रमिकों सहित राज्य के निर्माण श्रमिकों के खातों में क्रमश 1-1 और दो-दो हजार रुपये जमा कराये गए। सभी के लिए राशन की व्यवस्था की गई। एमएसएमई सेक्टर को मजबूत बनाते हुए गारमेंट उद्योग को गतिशील बनाकर श्रमिकों को जोड़ा जाएगा। भारतीय मजदूर सहित अन्य संगठनों ने सरकार के निर्णयों पर सहमति व्यक्त की है। विपक्ष से भी सहयोग लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों से भी उन्होंने चर्चा की है।
प्रवासी श्रमिकों को सुविधा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को भोजन उपलब्ध करवाने और अन्य राज्यों तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था करने के प्रयासों की भी जानकारी दी। श्रमिकों को पैदल न जाने को कहा गया है। श्रमिकों की स्क्रीनिंग भी की गई है। आवश्यकतानुसार श्रमिकों को जूते-चप्पल उपलब्ध करवाने की भी व्यवस्था की गई। इस कार्य में स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग भी लिया गया। करीब 3 लाख 84 हजार श्रमिक आ चुके हैं। श्रमिकों को राहत का कार्य निरंतर चल रहा है।
लॉक डाउन व्यवस्था
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में आगामी लॉक डाउन के संबंध में सैद्धांतिक तौर पर ग्रीन जोन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गतिविधियों के सामान्य संचालन, ऑरेंज जोन में कन्टेनमेंट क्षेत्र छोड़कर शेष क्षेत्रों में सीमित गतिविधियों के संचालन और रेड जोन में सख्ती के साथ आर्थिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति होगी। इस संबंध में आमजन से भी सहयोग का अनुरोध किया गया है। आगामी त्यौहारों पर भी यह अनुरोध पुन: किया जाएगा
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ