Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
सामाजिक सोच में बदलाव के लिए आगे आयें
सामाजिक सोच में बदलाव के लिए आगे आयें
रविवार, मई 17, 2020
www.anticorruptionews.com की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़
अनुशासन के साथ कार्य की नई संस्कृति बनाएँ: श्री टंडन
राज्यपाल ने कुलपतियों के साथ की वीडियो कांफ्रेंस
राज्यपाल श्री लाल
जी टंडन ने कहा कि कुलपति सामाजिक सोच में बदलाव के लिए आगे आएं। कोरोना की चुनौती से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने कहा कि घर पर रहते हुये विश्वविद्यालयों के छात्र और संकाय ने जो कार्य करके दिखाया है, उसने नया इतिहास बनाया है। श्री टंडन वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सम्बोधित कर रहे थे।
राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि संकटकाल का एक दौर गुजर गया है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का नया अवसर सामने है। इसका लाभ लेने के लिए युवाओं का मार्गदर्शन करें। नये उत्साह के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विध्वंस के साथ ही नव निर्माण जुड़ा होता है। यही प्रकृति का नियम है। जो दु:खद दिखता है, वही भविष्य के निर्माण की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यापक पैमाने पर विशाल आर्थिक पैकेज दिया है। इसमें सभी के लिए आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने की सम्भावनाएँ हैं। आवश्यकता अनुकूल अवसरों के चयन और इच्छाशक्ति और प्रवृत्ति के साथ प्रयासों की है।
श्री टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय नई परिस्थितियों में कार्य की नई संस्कृति विकसित करें। सामाजिक दूरी, मॉस्क आदि के अनुशासन का पालन करते हुये, गतिविधियों का संचालन करें। विद्यार्थियों को आत्म निर्भरता के लिए प्रेरित करें। नये वक्त के अनुसार बदलने और बदलाव के संवाहक बनने के कार्य करें। साथ ही आर्थिक गतिविधियों को सुचारु बनाने के लिए प्रयास करें।
राज्यपाल श्री टंडन ने ऑन लाइन चर्चा कर प्रत्येक विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यों की जानकारी ली। जानकारी में बताया गया कि सामान्यत: सभी पाठ्यक्रमों के कोर्स पूर्णता की ओर हैं, जिन विद्यार्थियों के सामने नेटवर्क की समस्या है अथवा जिनके कोर्स पूरे नहीं हो पाए हैं। उनके लिए विशेष कक्षाओं की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने इन्टरएक्टिव कक्षाएँ, अध्यययन सामग्री की ऑन लाइन उपलब्धता, ऑन लाइन सेमीनार, शोध कार्यों आदि की जानकारी दी। ए.पी.एस. विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति ने बताया कि शोध एवं एम फिल के वायवा वोसी की ऑन लाइन व्यवस्था पर चिंतन हो रहा है। देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा कोरोना के मृतकों की संतानों की फीस माफ करने की बात कही। जीवाजी विश्वविद्यालय ने टॉस्क फोर्स बनाकर कार्य करने और तीन नये स्टार्टअप शुरु करने की जानकारी दी। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने बताया कि ऑन लाइन सेमीनार में आर्मी चीफ भी शामिल हुए। महर्षि पणनि विश्वविद्यालय द्वारा महान विभूतियों के जीवन पर ग्रंथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। भोजमुक्त विश्वविद्यालय द्वारा दूरदर्शन के माध्यम से संचालित कक्षाओं की 80 हजार टीआरपी होने की जानकारी दी।
इसी तरह ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा ई-ऑफिस संचालन व्यवस्था की जानकारी दी। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा सभी मेडिकल कॉलेजों में ऑन लाइन शिक्षण की स्थाई व्यवस्था की जाएगी। कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा बताया गया कि 22 कृषि विज्ञान केन्द्रों के द्वारा प्रति सप्ताह 13 लाख किसानों को 32 लाख कृषि संबंधी जानकारियाँ प्रेषित की जाती है। कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा बताया गया कि दक्षिण भारतीय राज्यों की कुछ छात्राएँ और 6 विदेशी छात्र लॉक डाऊन में है। उनके आवास, भोजन की व्यवस्थाएँ की गई है। सभी छात्र-छात्राओं से कुलपति मोबाईल द्वारा सम्पर्क में है। उन्होंने सेनिटाइजेशन संबंधी अल्ट्रा वायलेट सोर्स के अविष्कार और पेटेंट प्राप्त करने की कार्रवाई के बारे में बताया।
परीक्षा प्रबंधन समिति की संयोजक कुलपति श्रीमती संगीता शुक्ला ने बताया कि स्नातक स्तर की कक्षाओं की 50 प्रतिशत परीक्षाएँ हो चुकी हैं। शेष परीक्षाओं के लिए एक माह की अवधि का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। प्रायोगिक परीक्षाएँ, आंतरिक परीक्षक से कराया जाना प्रस्तावित है। ऐसा करने से परीक्षा कार्यक्रम के करीब 30 दिवस की बचत होगी। उन्होंने कहा कि जिनकी कक्षाएँ होना शेष है, उनके लिए पृथक परीक्षा तिथियाँ निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ