Music

BRACKING

Loading...

कागजों में बंद शराब दुकानों से चोरी-छिपे महंगे दामों में बिक रही शराब


खनियाधाना-शिवपुरी। शहर सहित जिले भर में पिछले 10 दिनों से शराब ठेकेदार, सरकार व अधिकारियों की आंखो में धूल झोंककर दुकान बंद करने का बहाना कर गुपचुप तरीके से दुकान खोलकर महंगे दामों में लोगों को शराब बेच रहे हैं। इधर सरकार को भी लाखों रुपए टैक्स का नुकसान हो रहा है। खनियाधाना में लाइसेंसी देशी व विदेशी दुकानों से प्रतिदिन अवैध तरीके से शराब का काला कारोबार जारी है। सबकुछ जानने के बाद भी आबकारी व पुलिस विभाग इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी शहर में भी खुलेआम पुलिस व आबकारी विभाग के सामने ही शराब दुकानों के पास ही इन ठेकेदारों के सेल्समैन गुपचुप तरीके से शराब बेच रहे हैं और सरकार व आबकारी विभाग को टैक्स न देना पड़े, तो दुकानों को दिखावे के लिए बंद किए हुए हैं।
ऐसी ही हालत कुछ खनियाधाना में है, जहां शराब दुकानों की शटर खोलकर उसमें से शराब निकालकर बिना किसी डर के स्टॉल पर रखकर शराब का विक्रय हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह शराब शासकीय रेट पर नहीं, बल्कि उससे भी अधिक दामों पर बेची जा रही है। लोगों का कहना है कि शराब ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है और शिकायतों के बाद भी आबकारी व पुलिस इन पर कोई ध्यान नहीं दे रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ