वॉल पर लगी स्मार्ट टीवी हो या स्टडी टेबल पर रखा हुआ कंप्यूटर, घर में आने वाली पावर सप्लाई तो एक ही होती है। फिर क्या कारण है कि CFL, TV या इस तरह के तमाम घरेलू इलेक्ट्रिक उपकरणों के ऑन-ऑफ स्विच पर जो पावर सिंबल बना होता है, कंप्यूटर का पावर सिंबल उससे अलग होता है। आइए जानते हैं।
दरअसल इलेक्ट्रिक स्विच पर जो पावर सिंबल बने होते हैं वह डायरेक्ट ऑन और डायरेक्टर ऑफ के लिए होते हैं। इसमें स्ट्रेट लाइन (।) से तात्पर्य ऑन और सर्कल (O) से तात्पर्य ऑफ होता है। यह सारी दुनिया में सर्वमान्य पावर सिंबल है। इसके चलते आप आसानी से स्विच के फंक्शन को समझ सकते हैं। यदि स्विच पर ऑन या ऑफ नहीं लिखा है तब भी आप आसानी से समझ सकते हैं कि स्विच ऑन या ऑफ कब होगा।
0 टिप्पणियाँ