Music

BRACKING

Loading...

सिंधिया के सवाल पर तोमर ने कहा: भाजपा किसी को पचाने में सक्षम है

No evidence of fertilizer use causing cancer: Narendra Singh Tomar
ग्वालियर। भारत सरकार के कृषि तथा कल्याण पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान पहली बार भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सधे हुए शब्दों में तंज कसते हुए कहा कि भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है। हर किसी को पचाने में सक्षम है।  की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़

नरेंद्र सिंह तोमर ने कमल माखीजानी के नमस्ते का जवाब तक नहीं दिया

उनसे सवाल किया गया था कि नगर भाजपा अध्यक्ष का विरोध आपके गुट ने किया। इससे नहीं लगता कि ग्वालियर-चंबल की राजनीति में अब दो पावर सेंटर बन गए हैं। ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी भी मुखर्जी भवन में मौजूद थे। कमल माखीजानी ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कराने के लिए नमस्ते भी की, लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। इससे संगठन में इस बात की भी चर्चा चलने लगी है कि समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री भी अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया से खुश नहीं हैं। 

नरेंद्र सिंह तोमर उपचुनाव में पर्दे के पीछे बड़ा रोल प्ले करेंगे 

मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न है। ग्वालियर चंबल संभाग में कुल 16 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यह सभी सीटें ज्योतिरादित्य सिंधिया के अकाउंट में दर्ज हैं लेकिन खास बात यह है कि नरेंद्र सिंह तोमर इस उपचुनाव में पर्दे के पीछे बहुत बड़ा रोल प्ले करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ