Music

BRACKING

Loading...

एफआईआर, विवेचना व साक्ष्य संकलन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित shivpuri news


शिवपुरी। शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में सभी महिला पुलिस अधिकारियों को महिला अपराधों की प्रथम सूचना लेखन, विवेचना, साक्ष्य संकलन व पीडि़त महिलाओं के लिए चल रही शासन की योजनाओं के संबंध में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से डीआईजी अवध किशोर पांडे मौजूद रहे और उन्होने महिला संबंधी अपराधों में फरियादी महिला की सुनवाई महिला अधिकारी द्वारा ही की जाएगी तथा अपराधों में एफआईआर लेखन एवं विवेचना का संपूर्ण कार्य महिला अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। अन्य कोई जानकारी भी महिला अधिकारी देगीं।
एएसपी गजेन्द्र सिंह कंवर ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया कि पुलिस को महिलाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहना चाहिए। महिलाओं के लिए बनाये गये कानूनों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित हो। निर्धारित व्यवस्थाओं, कानूनों व संरचनाओं के बारे में सभी को जानकारी हो।
आज के प्रशिक्षण में महिला अपराधों में प्रथम सूचना लेखन कार्य के संबंध में प्रशिक्षण एसडीओपी शिवपुरी शिव सिंह भदोरिया ने महिला अपराधों के संबंध में विवेचना कैसे करें, इसकी जानकारी दी। शिविर में अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ