शिवपुरी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन-प्रशासन तो अपने प्रयास कर ही रहा है, लेकिन अब कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी इसके लिए सचेत होकर हर आने-जाने वाले पर नजर रखने के साथ ही सुरक्षा नियमों का पालन करने के साथ ही दूसरों को भी पालन करवा रहे हैं।
शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार गांधी कॉलोनी में यदि कोई बाहरी व्यक्ति नजर आता है, तो वहां रहने वाली महिलाएं उसे रोक कर पूछती हैं कि कहां से आए हो और यहां किसके यहां जाना है। इतना ही नहीं, यदि वो मास्क नहीं लगाए होता, तो उसे अपनी तरफ से मास्क भी देती हैं, ताकि वो खुद भी सुरक्षित रहे तथा उससे कॉलोनी में किसी दूसरे को संक्रमण न फैल सके।
कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं खुद भी मास्क बना रही हैं, जिसे वे न केवल कॉलोनी के लोगों को ही बांटती हैं, बल्कि वहां आने वाले जैसे सब्जी व दूध वाले, जो मास्क लगाकर नहीं आते, उन्हें भी वे मास्क देकर उन्हें सुरक्षा कवच देती हैं। इतना ही नहीं सब्जी वालों के पहले हाथ सेनेटाइज करवाती हैं तथा खुद भी अपने हाथ सेनेटाइज करने के बाद ही वे सब्जी आदि खरीदती हैं।
हम रहते हैं सचेत
कॉलोनी में हमारे साथ की कुछ महिलाएं मास्क बनाने का काम करती हैं, जिसके चलते कॉलोनी में आने वाले बिना मास्क के लोगों को देते हैं। हम खुद भी पहले अपने हाथ में सेनेटाइज करते हैं फिर सब्जी वाले के भी हाथ सेनेटाइज करवाते हैं। दूध वालों को भी मास्क देते हैं। बाहर से आने वालों पर भी नजर रखते हैं।

- ऊषा राठौर, निवासी गांधी कॉलोनी शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ