Music

BRACKING

Loading...

रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से 24862 प्रवासी श्रमिकों को मिला स्थायी रोजगार


 

 
प्रवासी श्रमिकों में से संबल योजना में पात्रता रखने वाले 3 लाख 40 हजार 715 प्रवासी श्रमिकों का संबल योजना के पोर्टल पर पंजीयन किया गया है। इसी प्रकार 16 हजार 214 प्रवासी श्रमिकों को पात्रतानुसार मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पोर्टल पर पंजीयन किया गया है। इससे इन्हें संबल/मण्डल की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत 13 लाख 10 हजार 186 प्रवासी श्रमिकों को प्रतिमाह राशन वितरित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सर्वे के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान एक मार्च से 6 जून, 2020 तक 7 लाख 30 हजार 311 प्रवासी श्रमिक और उनके साथ 5 लाख 79 हजार 875 परिवारजन लौटे थे। इस तरह से कुल संख्या 13 लाख 10 हजार 186 है। रोजगार सेतु पोर्टल में 27 हजार 388 नियोक्ताओं द्वारा पंजीयन करवाया गया है। इनमें से 510 वृहद उद्योगों, 4748 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, 6526 लेबर कांट्रेक्टर, 283 बिल्डर्स, 547 प्लेसमेंट एजेंसी और 1667 वाणिज्यिक संस्थानों से संबंधित हैं। पोर्टल पर नियोक्ताओं द्वारा 47 हजार 985 रिक्तियाँ प्रदर्शित की गई हैं। इनमें प्रवासी श्रमिकों की योग्यता एवं अनुभव के आधार पर नियुक्ति के लिये चयन प्रक्रिया जारी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ