Music

BRACKING

Loading...

भाजपा किसान मौर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला, पत्थर फैंके, आरोपी गिरफ्तार



करैरा। खबर जिले के करैरा कस्बे से आ रही है। जहां भाजपा के किसान मौर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए घर पर पत्थर फैंके है। इस हमले में उनके घर के कांच भी टूट गए है। इस मामले की सूचना प्रदेश अध्यक्ष के परिवार के लोगों ने पुलिस थाना करैरा में दी। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपीयों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा के किसान मौेर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के भाई बृजेन्द्र रावत ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका घर सिटी सेंटर करैरा में है। वह आज दोपहर अपने घर के बाहर खडे थे। तभी पास में ही रहने बाला राजा भार्गव आया और गांजे के लिए पैसे मांगने लगा। जिसपर से पीडित ने पैसे देने से इंकार किया तो वह गालियां देने लगा।

जिसपर उन्होने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने थप्पड मार दिया। उसके बाद उसका बडा भाई अमित भार्गव और उसके पिता रवि भार्गव भी आ गए। जिन्होने उसके घर पर पत्थर फैंके जिससे घर में लगे कांच टूट गए। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाने में की। जहां पुलिस ने तीनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 327,294,323,427,452,506,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर आरोपीयों को हिरासत में ले लिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ