Music

BRACKING

Loading...

20 अगस्त से प्रदेश में पूरी क्षमता से चल सकेंगी यात्री बसें प्रदेश में जल्दी पहचान एवं तुरंत इलाज की रणनीति पर करें प्रभावी अमल


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में वी.सी. से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।
जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि इंदौर जिले में 179, भोपाल में 114, ग्वालियर में 97, जबलपुर में 91, सागर में 25, खरगौन में 24 कोरोना के नए प्रकरण आए हैं। टीकमगढ़ जिले में गत सात दिनों में पॉजिटिविटी दर 10.19 है। वहीं हरदा की 18 प्रतिशत है। शहडोल में 20 तथा सिवनी में 15 नए प्रकरण आए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि इन जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
ग्वालियर जिले की समीक्षा के दौरान पाया गया कि वहां कोरोना मृत्यु दर 0.75 प्रतिशत है जबकि प्रदेश की मृत्यु दर 2.40 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसके लिए सभी संबंधितों की सराहना करते हुए कहा कि इसे शून्य पर लाने के हरसंभव प्रयास किए जाए। उन्होंने अन्य जिलों में भी जल्दी पहचान एवं इलाज की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था द्वारा मृत्यु दर को न्यूनतम किए जाने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ