Music

BRACKING

Loading...

इंदौर में बारिश ने 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 50 से अधिक कॉलोनियों में भरा पानी, जलमग्न हुआ पूरा शहर



इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर और आस-पास के इलाकों में देर रात 3 बज से भारी बारिश ने 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक 10.3 इंच बारिश हो चुकी है। इसके पहले अगस्त के महीने में एक दिन में सर्वाधिक बारिश 10 अगस्त 1981 में हुई थी।  
इंदौर में रात 8.30 बजे के बाद आज सुबह तक 7 इंच बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में अब तक शहर में 32 इंच बारिश हो गई है। इंदौर के करीब हातोद और यशवंत सागर के पास के गावों में पानी भर गया है। तालाब और खेत भी पानी से भर गए हैं। सिकंदरी गांव के लोगों ने अफसरों को को मोबाइल पर फोन किया लेकिन कोई सहायत नहीं मिली। हालत यह है कि गाड़‍ियां बारिश के पानी में डूब गई हैं। भारी बारिश में शहर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित भूतेश्वर महादेव के मंदिर में भी पानी भर गया और भगवान भोलेनाथ जलमग्न हो गए।

भारी बारिश से शहर के सच्चिदानंद नगर, लोकनायक नगर सहित 50 से अधिक कॉलोनियों में जल जमाव हो गया है। नगर निगम की टीम कई इलाकों में पहुंचकर लोगों की मदद कर रही है। ओमेक्स सिटी में घरों में पानी घुस गया है, कॉलोनी की सड़कों पर 3 फीट तक पानी बह रहा है। राजमोहल्ला झोन के भक्त प्रहलाद नगर में सड़कें पानी में डूब गई है। यहां घरों के अंदर करीब 3 फीट तक पानी भर गया है। उधर जूना रिसाला इलाके में भी घरों के अंदर पानी भर गया है, यहां हालात बहुत खराब हो गए हैं। जूनी इंदौर में भी जल जमाव हो गया है। मौसम विभाग ने पहले ही इंदौर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ