Music

BRACKING

Loading...

मध्य प्रदेश के 3913 इलाके कोरोना से संक्रमित हो गए, बढ़ते ही जा रहे हैं

lockdown Archives - Page 265 of 332 - ,Lucknow Breaking News ...
भोपाल। कोरोनावायरस के मामले में मध्यप्रदेश में सब कुछ बढ़ता जा रहा है। पॉजिटिविटी रेट 5% से अधिक चल रहा है, मृत्यु दर 2% से अधिक हो गई है, एक्टिव केस की संख्या 10,000 से अधिक बनी हुई है और सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 3913 हो गई है। 1 महीने पहले तक यह संख्या 2500 से कम थी। संक्रमित इलाकों की संख्या बढ़ने का मतलब है ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को खतरा। दरअसल, टोटल लॉकडाउन और 100% अनलॉक के बीच एक और रास्ता होता है। सार्वजनिक स्थलों का नियमित रूप से सैनिटाइजेशन, हैंड वॉश के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना, सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं फेस मास्क के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति। केवल गाइडलाइन जारी करने से काम बनता तो प्रधानमंत्री को टोटल लॉकडाउन नहीं करना पड़ता है। लोगों को अनुशासित करने के लिए सरकार को प्रयास करने होते हैं जो मध्यप्रदेश में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 20 AUG 2020


MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 



http://www.anticorruptionews.com/ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ