Music

BRACKING

Loading...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों को घर जाकर किया सम्मानित


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों को घर-घर जाकर सम्मानित किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर कलेक्टर श्री तरुण राठी के आदेशानुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता पर नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण सार्वजनिक रूप से आयोजन नहीं किये गए है।          इसी के चलते राज्य शासन के निर्णयानुसार जिले के स्वतंत्रता संग्राम एवं लोकतंत्र सेनानियों को उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री खेमचंद्र बजाज का उनके निवास पर तहसीलदार बबीता राठौर ने सम्मान किया, जबकि लोकतंत्र सेनानियों की संख्या जिले में 47 है एवं नगर में 17 है। नगर में इनका सम्मान एसडीएम गगन विसेन, परियोजना अधिकारी कपिल खरे, करुणा खरे एवं सुलेखा ठाकुर द्वारा घर घर जाकर किया गया।वहीं ब्लॉक स्तर पर भी संबंधित    मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार  स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय पर्व पर जिला प्रशासन द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को उनके निवास पर जाकर सम्मान किया जाना है तदनुसार जिला प्रशासन की ओर से महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा ठाकुरद्वारा अपनी टीम के साथ लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ पत्रकार डॉ रवि ठाकुर श्री उमा गुप्ता श्री महेंद्र सिंह परिहार श्री मजीद खान को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ