बिर्रा-स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ पर क्षेत्र के सभी शासकीय अशासकीय संस्थाओं में ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया गया।इसी कड़ी में सेवा सहकारी समिति बिर्रा में पूर्व जमींदार लाल रेवती रमण सिंह लालबाबा जी ने पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की 10 वीं टाप टेन में चौथे स्थान हासिल करने वाले छात्र विजेंद्र देवांगन और सांतवे स्थान पर आने वाली छात्रा कु.ईशा साहू का श्रीफल,स्मृति चिन्ह व नगद राशि से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पं.गीताप्रसाद तिवारी,मंडी अध्यक्ष मणीलाल कश्यप, उपाध्यक्ष पितांबर कश्यप, शत्रुघन निषाद,संस्था प्रबंधक नरेन्द्र सिंह, मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, पूर्व सरपंच रोहनलाल कश्यप, अभिराम कश्यप,देवचंद यादव, डा कुश पटेल, एकादशिया साहू,बडेलाल यादव, रामलाल बघेल,बुधराम कश्यप,मनहरण पटेल, शिवलाल कश्यप, उदेराम,खम्हन सार्वा,शैलेन्द्र पटेल, दीपक देवांगन, मनोज यादव,फिरूराम,राकेश,कांशीराम कश्यप सहित समीति के कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।

0 टिप्पणियाँ