Music

BRACKING

Loading...

मंत्रि-परिषद की बैठक सम्पन्न / मंत्री डॉ. मिश्रा ने सभी देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ / नवीन पुलिस थाने का शुभारंभ


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रि-परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न होने वाली यह तीसरी वर्चुअल बैठक है। मंत्रि-परिषद द्वारा कोविड-19 संकट से प्रभावित उद्योगों के पुनर्संचालन तथा पुनर्प्रवर्तन के लिए राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णयों का अनुसमर्थन किया गया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा करेंगे नवीन पुलिस थाने का शुभारंभ


गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रात: 11 बजे नवीन पुलिस थाना अरेरा हिल्स का शुभारंभ करेंगे।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा द्वारा तीन माह पूर्व की गई घोषणा शनिवार को मूर्त रूप लेने जा रही है। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी भी उपस्थित रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अशोक अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इसके साथ ही नवीन पुलिस थाने का विधिवत संचालन प्रारंभ हो जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ