
भोपाल। लॉकडाउन में नौकरी छोड़ अपना बिजनेस शुरू करने से एक युवक की मंगेतर ने शादी करने से मना कर दिया और सगाई तोड़ दी। एमबीए पास युवती का कहना है कि उसे शुरू से बड़े शहर में नौकरीपेशा लड़का पसंद था। अब जब उसका यह सपना टूट रहा है तो वह बिजनेसमैन से शादी नहीं करेगी। मामला कुटुंब न्यायालय की काउंसलर सरिता राजानी के पास पहुंचा, जिसमें युवती ने शादी से इंकार कर दिया।
0 टिप्पणियाँ