Music

BRACKING

Loading...

चोरी का संदेह: 4 आरोपीयों ने युवक को बेरहमी से पीटा


Shivpuri Samachar | No 1 News Site for Shivpuri News in Hindi (शिवपुरी  समाचार)
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पालिका की दुकान के पास 14 नम्बर कोठी पर एक युवक को अज्ञात चार आरोपियों ने चोरी करवाने वाले संदेही समझकर उसके साथ गाली गलौच की और उसकी बुरी तरह तालघूसों से मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात चारों युवकों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी अरूण अग्रवाल पुत्र चौथमल अग्रवाल ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मैं बीते रोज कोठी नम्बर 14 मिर्ची बाजार के पास नगर पालिका की दुकान में सो रहा था। तभी चार लडक़े आए और मुझे मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे और मुझसे कहा कि तूने पवन अग्रवाल के जहां चोरी क्यों करवाई है। जब मैंने गाली देने और चोरी न करवाने से इंकार किया तो चारों ने मिलकर मेरी लातघूसों से मारपीट कर दी और वहां से चले गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ