Music

BRACKING

Loading...

गणपति बप्पा को विदाई प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिये की प्रार्थना मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर निर्मित जल कुण्ड में किया श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन


 


 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निवास पर निर्मित कुण्ड में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान एवं दोनों पुत्र कर्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान तथा उनके निजी स्टाफ के सदस्य निवास से मुख्यमंत्री आवास परिसर में बने कुण्ड तक चल समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अपने-अपने निवास पर ही गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए अपनायी जाने वाली सावधानियों का निरंतर अनुसरण अभी आवश्यक है। इस अवसर पर श्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों की मंगल की कामना भी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ