Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा को लोकप्रिय बनाना होगा : श्रीमती सिंधिया आरजीपीव्ही में समीक्षा बैठक ली
विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा को लोकप्रिय बनाना होगा : श्रीमती सिंधिया आरजीपीव्ही में समीक्षा बैठक ली
बुधवार, सितंबर 02, 2020
तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि प्रदेश के विद्यार्थियों के बीच तकनीकी शिक्षा को लोकप्रिय बनाना होगा। इससे हमारे विद्यार्थियों को स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद सीधे रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।
श्रीमती सिंधिया मंगलवार को भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक ले रही थीं। बैठक में आरजीपीव्ही के कुलपति प्रो. सुनील कुमार एवं आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री पी. नरहरि भी मौजूद थे।
बैठक में श्रीमती सिंधिया ने कहा कि विश्वविद्यालय के पाठयक्रमों से तादात्म्य रखने वाले उद्योगों को चिन्हित कर बैठक का आयोजन किया जाये ताकि हमारे विद्यार्थियों को फायदा मिल सके। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लगाई जा रही ऑनलाईन क्लासेस के मद्देनजर यह जरूरी है कि परम्परागत तरीके से पढ़ाने वाले प्रोफेसर्स को भी ऑनलाईन क्लासेस के बारे में यथेष्ट जानकारी हो। इसके लिये प्रशिक्षण-सत्र आयोजित किये जायें। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना है।
रिसर्च एरिया विकसित करें
आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री पी. नरहरि ने अनुसंधान कार्यक्रमों पर बल देते हुए कहा कि स्नातक स्तर की पढ़ाई के दौरान ही विद्यार्थियों में किसी विषय पर अनुसंधान कर पाने की क्षमता विकसित हो सके। उन्होंने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रिसर्च एरिया विकसित किये जाने की जरूरत पर जोर दिया।
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि छात्र-हित में विश्वविद्यालय ने उपयोगी पहल की है। इसके तहत विश्वविद्यालय के सभी नामांकित विद्यार्थियों का बीमा किया गया है। बीमा पॉलिसी के तहत सड़क दुर्घटना होने पर छात्र का 25 हजार रूपये तक का कवर रहेगा। मृत्यु होने पर बीमा राशि दो लाख रूपये होगी। कुलपति ने जानकारी दी कि आरजीपीव्ही को नैक द्वारा A+ ग्रेड दिया गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई स्टार्ट-अप पॉलिसी पर भी प्रकाश डाला जिसके तहत सौ स्टार्ट-अप को एक लाख रूपये प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ